फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर तहसील को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

विज्ञापन
सदर तहसील में एसडीएम संजय कुमार मीणा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपा? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर तहसील को आईएसओ (अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन) प्रमाणपत्र मिल गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर संजय कुमार मीना को जिलाधिकारी डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब तहसील में पांच मिनट में किसी भी फाइल को ट्रैक किया जा सकता है। हमीरपुर तहसील अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी उतरी है। इसी सप्ताह हमीरपुर तहसील ने आईएसओ प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि दो जनवरी 2022 को आईएसओ प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया था। बताया कि तहसील में बने कार्यालय में बैठते हैं और समस्याएं सुनते हैं। अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने तहसील को इंफ्रास्ट्रेक्चर, फायर सिस्टम, अधिकारियों, आम लोगों के लिए बेहतर शौचालय, पार्किंग, रेन वॉटर हार्वेस्टिंग, सीसीटीवी कैमरे आदि बिंदुओं पर परखा।
इसके अलावा सबसे बड़ा बिंदू यहां के रिकॉर्ड का रख रखाव, फाइलों का मूवमेंट, फाइलों ट्रेकिंग था। इन सभी बिंदुओं पर पास होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन ने आईएसओ प्रमाणपत्र दे दिया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उपजिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें