फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस अड्डे पर पानी नहीं

विज्ञापन
खरीदकर लाए गए पानी से प्यास बुझाती बच्ची। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को पानी तक नहीं मिल रहा है। दो दिन पहले डिपो में लगी मोटर फुंक जाने से पानी का संकट है। यहां हर रोज 6500 यात्रियों को आवागमन रहता है। पांच रुपये लीटर पानी देने वाली मशीन भी खराब है। यात्री मजबूरी में पानी खरीदकर पी रहे हैं। एआरएम अकील अहमद का कहना है कि जल्द मोटर ठीक कराएंगे।
विज्ञापन

डिपो परिसर में पुलिस चौकी के ठीक सामने लगा हैंडपंप खराब है। यह हाल तो तब है जब बस अड्डे के रखरखाव के लिए 10 हजार रुपये की धनराशि हर माह मुख्यालय से मिलती है। टिकट की राशि में सुविधा शुल्क भी शामिल होता है। इसके बावजूद यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
रीना ने बताया कि बस अड्डे पर लगे वाटर कूलर को बोतल भरने के लिए चलाया तो पानी ही नहीं निकला। बच्चों के लिए मजबूरी में स्टॉल से बोतल खरीदकर पानी पिलाया है। डिपो में यात्री सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं हैं। अशोक द्विवेदी ने बताया कि बांदा से राठ जा रहे हैैं। पिछले एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं। इतनी गर्मी में डिपो में पेयजल सुविधा तक उपलब्ध नहीं हैं। बस अड्डे पर शैचायल भी गंदे हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें