पवई गांव में आयोजित सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में मौजूद वर वधु।
- फोटो : HAMIRPUR
सरीला (हमीरपुर)। पवई गांव में जयसिया माता जन कल्याण समिति की ओर से सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में 56 जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला डालकर जीवन साथी चुना।
गुरुवार को जय सिया माता मंदिर परिसर में विवाह सम्मेलन हुआ। रिरूआ की रंजना ने कल्याण सिंह चुरहा, प्रियंका अतरौली ने सनी चिल्ली, सुनीता मवई ने रणजीत सिंह जगदीशपुर, शिवानी टोला राठ ने सुनील टहरौली के गले में जयमाला डाली। समिति ने नव दंपती को प्रमाण पत्र व घर-गृहस्थी का सामान भेंट कर शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतराम राजपूत, सपा नेता चंद्रवती मौजूद रहे।