मौदहा एसडीएम सुरेंद्र सिंह को ज्ञापन देते बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के पदाधिकारी।
- फोटो : HAMIRPUR
मौदहा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम बदलने का विरोध शुरू हो गया है। बुंदेलखंड नव निर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने नाम परिवर्तन को लेकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से रेल मंत्रालय को एक ज्ञापन भेजा है।
धर्म नगरी काशी से ग्वालियर तक चलने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 12 से अधिक रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरती है। हाल में ही रेल मंत्रालय की बैठक के दौरान सांसदों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस का नाम परिवर्तन कर पीतांबरा एक्सप्रेस रखने का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के माध्यम से रेल मंत्रालय को ज्ञापन भेज बुंदेलखंड एक्सप्रेस के नाम को परिवर्तन न करने की मांग की है। आत्माराम त्रिपाठी, शैलेंद्र वर्मा, दीपेंद्र कुमार शुक्ल, सौरभ तिवारी व रमेश यादव मौजूद रहे।