फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन हड़पने की जांच टीम के सामने हंगामा

विज्ञापन
बड़ा कछार गांव में राशन कार्डो की जांच करते अधिकारी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। राशन हड़पने की जांच करने गई टीम के सामने कोटेदारों के समर्थकों ने हंगामा किया। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गुरुवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बीर बहादुर सिंह व पूर्ति निरीक्षक गिरजाशंकर ने सुरौलीबुजुर्ग के मजरा बड़ा कछार पहुंचकर जांच की। कार्डधारक अशर्फीलाल, देवीदीन, शिवपूजन, रीता, चंद्रपाल, पवन कुमार, राजू, दीपक, अरुण, राजबहादुर, नरेंद्रपाल, रंजीत, रमेश, शिवमोहन, अवधेश, रामभजन, रामगोपाल ने कोटेदार गंगादीन निषाद पर राशन हड़ने का आरोप लगाया। कहा कि रजिस्टर में फर्जी हस्ताक्षर व मशीन में अंगूठा लगवा लिया था, लेकिन राशन नहीं दिया। बीते दिनों गांव में खुली बैठक करने गई बीएसए कल्पना जायसवाल ने शिकायतों के बाद डीएसओ को पत्र लिखा था। इसी को लेकर कोटेदार के खिलाफ जांच की गई। जांच के दौरान प्रधान रामप्यारी व प्रतिनिधि रामफूल निषाद भी मौजूद रहे। जांच के दौरान कोटेदार के समर्थकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें