फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही बिजली कटौती, लोगों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रात की अघोषित कटौती नहीं थम रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घंटे आपूर्ति देने की घोषणा भी छलावा साबित हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत संकट खड़ा होने के उपरांत बिजली की अतिरिक्त व्यवस्था होने के बाद रविवार की रात ही निर्बाध आपूर्ति दी गई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में रात की कटौती का सिलसिला फिर शुरू कर दिया गया है। मंगलवार को सुमेरपुर द्वितीय, पारा रैपुरा, टेढ़ा व विदोखर सब स्टेशनों से जुड़े गांव की बिजली कई बार काटी गई। इससे ग्रामीणों की नींद हराम हो गई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। इंगोहटा, विदोखर, बंडा, मवई जार, चन्दपुरवा बुजुर्ग, भौनिया, पचखुरा खुर्द, पंधरी, मुंडेरा गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि रात में कई बार कटौती होने से बच्चे बूढ़े और महिलाओं को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। विद्युत विभाग को कटौती के साथ आपूर्ति देने का रोस्टर जारी करना चाहिए। विभाग ऐसा न करके रात में अंधाधुंध का घोषित कटौती करके उपभोक्ताओं के साथ अन्याय कर रहा हैं। विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता रवींद्र कुमार साहू ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सभी स्टेशनों के 132 केवी से सीधे सप्लाई दी जाती है। अघोषित कटौती भी 132 केवी में रात के समय पनकी पावर हाउस की निर्देश पर की जाती है। स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कटौती नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें