फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी महिलाओं ने छेड़खानी पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। कलक्ट्रेट गोल चबूतरे पर अनशन में बैठे परिवार को धमकी देने पहुंचे युवक पर महिलाओं ने छेड़खानी का आरोप लगाकर पीटा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कुरारा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक परिवार समेत न्याय न मिलने के कारण 25 अप्रैल से कलक्ट्रेट के गोल चबूतरे में अनशन पर बैठा है। पीड़ित ने बताया कि सुमेरपुर कस्बे में लक्ष्मीबाई तिराहा सोनी होटल के पास कस्बा निवासी देशराज नामदेव के साथ डेकोरेशन की दुकान किए था। 8 मार्च को रात करीब 11 बजे बिना बताए वह सारा गोदाम का सामान उठा ले गया। इस संबंध में उसने थाना सुमेरपुर तहरीर देने के साथ उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार का अनशन जारी है। बुधवार को देशराज नामदेव पीड़ितों को अनशन खत्म करने का दबाव बनाते हुए धमकी देने लगा। आरोप है कि महिलाओं से छेड़खानी करने लगा। इससे नाराज महिलाओं ने युवक की पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल भरत कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें