कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते डीएम डा.चंद्रभूषण त्रिपाठी।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिलाधिकारी डॉ. चंद्र भूषण ने जिला स्वच्छता प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक की। व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण में लापरवाही व बिना काम शुरू किए ही दूसरी किस्त अवमुक्त करने में एडीओ पंचायत सत्य प्रकाश गुप्ता का वेतन रोका गया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम ने कहा कि सामुदायिक शौचालयों में ताला नहीं लगे होने चाहिए। नियमित रूप से निरीक्षण करें और लोगों को उपयोग के लिए प्रोत्साहित करें। सामुदायिक शौचालयों की कमियां दो दिन में अभियान चलाकर दूर कर ली जाएं। जनपद में पांच हजार से बड़ी आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन के कार्य किए जाएंगे। इसके लिए कार्मिकों की ट्रेनिंग व संबंधित गांवों में बैठक की तिथि निर्धारित करें। यूनिवर्सल सैनिटेशन कवरेज/ओडीएफ प्लस के अंतर्गत जनपद में व्यक्तिगत शौचालयों व सामुदायिक शौचालय के निर्माण का लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। जिन लाभार्थियों को शौचालय निर्माण की सहायता धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है उन्हें प्रेरित कर शीघ्र शौचालय का निर्माण करा पोर्टल पर फोटो अपलोड कराई जाए। आउटसोर्सिंग कार्मिकों का नियमित रूप से समय से भुगतान किया जाए।