सुमेरपुर कस्बे में एसडीओ को ज्ञापन देने जाते व्यापारी।
- फोटो : HAMIRPUR
भरुआसुमेरपुर। रात में हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज व्यापार मंडल ने विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। अघोषित कटौती बंद न होने पर व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
रात में अघोषित कटौती होने से लोगों में गुस्सा पनप रहा है। सोमवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता दीपू की अगुवाई में पदाधिकारियों ने विद्युत सब स्टेशन पर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कटौती रोके जाने का ज्ञापन विद्युत वितरण खंड के एसडीओ आलमगीर अंसारी को दिया। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि अगर अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गई तो व्यापार मंडल आंदोलन के लिए मजबूर होगा। जिला उपाध्यक्ष अनिल परनामी, अनुज शिवहरे, आशीष गुप्ता, कल्लू चौरसिया, चित्रांशु खरे, मृत्युंजय गुप्ता मौजूद रहे। एसडीओ ने व्यापार मंडल को बिजली कटौती रोकने का आश्वासन दिया है।