फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए भटक रहे लोग

विज्ञापन
शहर के मेरापुर मोहल्ले में नलकूप से मोटर निकालता कर्मी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मेरापुर प्राथमिक विद्यालय में लगे नलकूप की मोटर खराब होने से तीन वार्डों में शुक्रवार शाम से पेयजल आपूर्ति ठप है। लोग पेयजल के लिए परेशानी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

नलकूप की मोटर खराब होने से मेरापुर, भिलावां, नरायणपुर वार्डों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। आपरेटर ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे मोटर चलाई तो नहीं चली। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है। किसी ने मोटर सही कराने का संज्ञान नहीं लिया। वीरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, अर्चना, सुरेंद्र, सुरेश, कल्लू, निर्भर, शैलेंद्र, संतोष, कैलाशा ने बताया कि शिकायत के बावजूद नलकूप ठीक नहीं किया गया है। शाम को मोहल्ले में लगे हैंडपंपों से पानी भरकर काम चलाना पड़ा। उधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता भरत कुमार तिवारी का कहना है कि नलकूप की मोटर निकाल ली गई है। इसे मरम्मत के लिए भेजा है। दूसरी मोटर मिलने पर जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें