फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से पहले बनेगी तीन किमी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बरसात से पहले तीन किमी सड़क बनेगी। इससे 20 हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। शहर आने पर लोगों को छह किमी का अतिरिक्त चक्कर अब नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास निधि से स्वीकृत टिकरौली-बड़ागांव तीन किमी संपर्क मार्ग में कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। वर्ष 2019-20 में दो करोड़ 21 लाख की लागत से स्वीकृति मार्ग दो वर्षों से ठप पड़ा था। अमर उजाला ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। कार्यदायी संस्था को शासन ने एक करोड़ की धनराशि भी जारी कर दी थी। निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लोनिवि ने सड़क बनाने का टेंडर महालक्ष्मी कंस्ट्रक्शन इटावा को दिया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सड़क निर्माण बंद रहा। पिछले डेढ़ माह पूर्व ही लोनिवि ने कार्यदायी संस्था को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने के बाद काम शुरू हो सका।
पत्योरा निवासी धीरू सिंह ने कहा वह प्रतिदिन शहर मुख्यालय आते-जाते हैं, लेकिन तीन किमी मार्ग कच्चा होने से बरसात में रास्ता अवरुद्ध हो जाता है। इससे छह किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है। बताया कि दो वर्ष पहले यह मार्ग स्वीकृति हो गया था, लेकिन विभाग की लापरवाही से कार्य ठप रहा। बड़ागांव निवासी अशोक कुमार उर्फ बब्बन यादव ने बताया कि सड़क बनने से क्षेत्र की करीब बीस हजार आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यह मार्ग बुंदेलखंड विकास निधि से 221 लाख की लागत से बनना है। एक करोड़ की धनराशि शासन स्तर से प्राप्त हो चुकी है। कहा कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। बरसात के पहले मार्ग बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

-एमएल वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें