फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा से धुएं पर हमला कर देंतीं मधुमक्खियां

विज्ञापन
मौदहा रेलवे स्टेशन में खड़े पीपल के पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
मौदहा। रागौल रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर पीपल के पेड़ों पर मधुमक्खियों ने छत्ते बना रखे हैं। जरा सा धुआं होते ही मधुमक्खी यात्रियों पर हमला कर देती हैं। इस समस्या का समाधान न रेलवे कर रहा है और न ही नगर पालिका करा रही है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से कानपुर, लखनऊ, बांदा, रायपुर, जबलपुर, झांसी के लिए बड़ी संख्या में लोग स्टेशन आते-जाते हैं। सौ ऑटो रिक्शा चालक तथा अन्य वाहन चालकों की भीड़ रहती है। पीपल की डालों में तीस से बत्तीस छत्तों में बैठीं मधुमक्खियां मामूली धुआं होने पर मंडराने लगती हैं। मौजूदा समय पर पतझड़ चल रहा है तो धूप लगने से मधुमक्खी और भी आक्रामक हो रही हैं। नगर पालिका ईओ सुशील दोहरे का कहना है कि मधुमक्खियों के हमले की जानकारी अभी तक किसी ने नहीं दी है। कहा वन विभाग को पत्र लिखकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें