कुरारा। नौटंकी देखने आए अधेड़ मजदूर की नाले में गिरने से मौत हो गई।
जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव निवासी मजदूर गयादीन (50) सोमवार की रात कस्बे के वार्ड नंबर पांच में हो रही नौटंकी देखने आया था। नौटंकी देखने के बाद तड़के चार बजे वार्ड नंबर आठ में रामदास फर्नीचर की दुकान के सामने शौच करने के बाद नाले में पानी लेने के लिए झुका। तभी नाले में गिरने से मौत हो गई। कस्बा इंचार्ज लालजी सरोज ने बताया कि वह घर से बिना बताए नौटंकी देखने आया था। मृतक के भतीजे जुगल किशोर ने बताया कि खेती-बाड़ी न होने कारण चाचा मेहनत मजदूरी करते थे। घर से बिना बताए सोमवार की शाम से गायब थे।