फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिले 67 और नलकूप चालक, नवनियुक्त नलकूप चालकों में दस महिलाएं भी शामिल

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में नव नियुक्त महिला नलकूप चालक को नियुक्ति पत्र देते विधायक युवराज सिंह व राठ ? - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। मिशन रोजगार अभियान के तहत अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से चयनित 67 नलकूप चालकों को बुधवार को नियुक्ति पत्र दिया गया।
विज्ञापन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 3209 नलकूप चालकों की भर्ती प्रक्रिया चालू की गई थी। जिसमें जिले के 67 नलकूप चालकों का चयन हुआ। बुधवार को सदर विधायक युवराज सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी व डीएम डा. ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कलक्ट्रेट सभागार में नवनियुक्त नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र दिया। जिसमें 10 महिला नलकूप चालक भी हैं। बतादें पहली बार महिलाओं की नलकूप चालक के पदों पर नियुक्ति की गई है।
यह सभी नलकूप चालक टेक्निकल योग्यताधारी (आईटीआई) हैं। इससे आने वाली तकनीकी समस्या से निजात मिलेगी। सदर विधायक ने सभी नलकूप चालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा यह सभी नलकूप चालक किसानों की आय वृद्धि करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। किसानों के साथ सामंजस्य बनाकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस मौके पर नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवं सभी चयनित नलकूप चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें