कुरारा। झलोखर गांव के पतारा डांडा मौजा में राजकीय नलकूप संख्या 57 चार साल से खराब है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। झलोखर निवासी रामसेवक, छोटेलाल, दीपक, बिज्जी श्रीवास, पतारा के बृजेश यादव ने बताया विभाग इस नलकूप का रिबोर होना दिखा रहा है।
लेकिन चार वर्ष बाद भी रिबोर नहीं हुआ है। वहीं झलोखर गांव स्थित राजकीय नलकूप 318 का मोटर पंप खराब होने से किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। किसान दिलीप सिंह, रणधीर सिंह, धीरेंद्र सिंह ने बताया नलकूप विभाग की ओर से डाला गया मोटर पंप एक दिन चलने के बाद खराब हो गया है। इससे पलेवा का कार्य प्रभावित है। (संवाद)