फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

विज्ञापन
बिवांर कस्बे में बारिश होने से सड़क में हुआ कीचड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर/मौदहा। असाढ़ मास लगते ही मानसून ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। रविवार को सुबह दस बजे तक तेज धूप रही है। इसके बाद अचानक आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। कुछ क्षेत्रों में करीब एक घंटा रुक रुककर बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है। वहीं बारिश से गांव के रास्तों पर कीचड़ हो गया।
विज्ञापन

रिमझिम बारिश के दौरान लोग भीगकर आनंद लेते रहे। बच्चे भी मस्ती करते नजर आए। किसानों ने बरसात होने से खुशी जताई। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने व हवा चलने से गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद फिर से उमस बढ़ गई और हवा बंद होने से लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें