फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण बंद होने से हो रही परेशानी

विज्ञापन
सुमेरपुर के स्टेशन मार्ग का बंद पड़ा निर्माण कार्य। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कस्बे में बस स्टैंड के निकट हाईवे से स्टेशन रोड को जोड़ने वाली सड़क के लिए तीस लाख व नाला निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये का बजट स्वीकृत है। जिसे मौदहा निवासी ठेकेदार मुजीबुर रहमान को 31 दिसंबर तक पूरा कराना था। लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इस सड़क का काम अधूरा है।
विज्ञापन

वार्ड के सभासद की शिकायत पर बड़ी मुश्किल से करीब बीस दिन पहले कार्य की शुरुआत हुई और ठेकेदार ने सड़क व नाला खोदकर छोड़ दिया। होली के पहले से काम पूरी तरह ठप है। जिससे सड़क के आसपास दुकानदारों को परेशानी हो रही है। सभासद राजेश सहारा इसकी शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से कई बार कर चुके हैं। सभासद ने कहा वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। ईओ रवि यादव ने कहा ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
सीसी निर्माण में धांधली की शिकायत
पत्योरा। ग्राम पंचायत सदस्य कल्याण सिंह ने वार्ड नंबर 13 में हो रही सीसी निर्माण में धांधली का आरोप लगाते हुए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। बताया वार्ड नंबर 13 में 70 वर्षों बाद सीसी निर्माण देशराज सिंह के दरवाजे से लेकर समलिया के दरवाजे तक बननी थी। जो अब पप्पू अरख के दरवाजे तक ही सीमित कर दिया गया है। वहीं यहां भी यह कीचड़ व दलदल है। जिसकी जांच होनी चाहिए। इस मामले में ग्राम पंचायत अधिकारी रामसेवक ने कहा कि मौके पर पहुंच कर जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें