फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक ट्रेन का भरुआ में भी होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। जबलपुर से हरिद्वार के बीच चलने वाली सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रेन 13 रेलवे स्टेशनों पर रुकेंगी। रेलवे विभाग से जारी चार्ट के अनुसार 17 जुलाई से शुरू हो रही इस साप्ताहिक ट्रेन का ठहराव भरुआसुमेरपुर रेलवे स्टेशन पर भी है।
विज्ञापन

भरुआसुमेरपुर स्टेशन मास्टर एसके शुक्ला ने बताया गाड़ी संख्या 01701 एवं 01702 को चलाने की सूचना विभाग द्वारा दी गई है। गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर से 17 जुलाई को रवाना होकर कस्बे में रात्रि 12:23 पर आएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01702 हरिद्वार से चलकर शुक्रवार को सुबह 5 बजे कस्बे में पहुंचेगी। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार एवं शुक्रवार को आएगी।
इस ट्रेन को 25 दिसंबर तक ट्रायल के तौर पर चलाएगा। इसके बाद आमदनी ठीक ठाक होने पर इसे आगे भी चलाया जा सकता है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री मुनीर खान व व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश गुप्ता कहना है इस साप्ताहिक ट्रेन के चलने से तीन प्रांतों के लोगों को लाभ मिलेगा और लोगों को मध्य प्रदेश के साथ उत्तराखंड आने-जाने में भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें