फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन बना मजाक, मंडी में खुली दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। शासन की ओर से लागू लॉकडाउन का नगर की खोया मंडी में कोई असर नहीं दिखा। मंगलवार सुबह मंडी खुली, खोया की खरीद व बिक्री हुई। इस दौरान मास्क व सामाजिक दूरी भी कतई पालन नहीं दिखा। भीड़ में रही।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते सरकार की ओर से साप्ताहिक लॉकडाउन किया जा रहा है। इस बीच संक्रमण की बढ़ती रफ्तार देख लॉकडाउन को बुधवार तक बढ़ा दिया गया। लॉकडाउन में सभी दुकानें बंद रखने के सख्त निर्देश हैं। मगर नगर के जल विहार मंदिर परिसर में संचालित खोया मंडी में लॉकडाउन का कोई असर नहीं है। मंगलवार को यहां प्रतिदिन की तरह दुकानें खुली। खोया व्यापारियों व उनके एजेंटों ने मौके का फायदा उठाते हुए मुनाफाखोरी में कोई कसर नहीं छोड़ी। सहालग का सीजन होने से खरीदारों की भी भीड़ देखी गई।
इस दौरान व्यापारियों व खरीदारों ने मास्क लगाना भी उचित नहीं समझा। भीड़भाड़ में सामाजिक दूरी का नियम भी तार-तार हो गया। बाजार में भी कुछ दुकानदार आधा शटर खोलकर ग्राहकों को दुकान के अंदर बंद किए रहे। मुख्य मार्ग पर घरों में परचून की दुकान किए लोगों की चांदी रही। घर की आढ़ में दुकानदारी करते हुए मंहगे रेट पर सामान बेचे। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी से उक्त मामले में संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें