मुस्करा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा निर्भर भारत के निर्माण में व्यापारी अपनी महती भूमिका निभाएंगे। जिससे खुशहाली आएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के ढाई करोड़ व्यापारी लघु मध्यम कुटीर उद्योग चलाने वाले हैं। रेहड़ी, पटरी, खोमचा, मोची का काम करने वालों को संगठित कर प्रदेश की आर्थिक गति को आगे बढ़ाने के साथ वितरण प्रणाली को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
कहा व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अन्याय हुआ तो संघर्ष करेंगे। उन्होंने प्रदेश में साहूकारी अधिनियम, बांट माप अधिनियम, खाद्य सुरक्षा कानून, किराया कानून अधिनियम में संशोधन की आवश्यकता बताई। मंडियों में स्थापित गोदामों, दुकानों को फ्री होल्ड किए जाने के लिए कानून बनाए जाने की मांग की। कहा शीघ्र ही मंडल, जनपद, न्याय पंचायत स्तर पर प्रदेश के व्यापारियों को संगठित कर व्यापारियों की समस्याओं को दूर किया जाएगा। (संवाद)