कुरारा। भैंसापाली गांव में कीचड़ युक्त गलियां लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं। बारिश में शाम ढलते ही ग्रामीण अपने घरों में कैद हो जाते हैं। रामरतन त्यागी से सुरेंद्र पाल के दरवाजे तक सड़क गड्ढों में तब्दील है। इसी प्रकार संतराम अहिरवार के दरवाजे से लेकर जगदीश कुशवाहा के मकान तक सीसी रोड उखड़ जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है।
लोकेंद्र अहिरवार, सुरेंद्र पाल, जगदीश, अरविंद कुशवाहा ने बताया रास्तों को सही करवाने के लिए खंड विकास कार्यालय में फरियाद की है। सचिव शिवा वर्मा से कहने के बावजूद भी रास्तों में काम नहीं हुआ है। जिससे लोगों को बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सचिव शिवा वर्मा ने बताया कीचड़युक्त गलियों को शीघ्र सही कराया जाएगा। (संवाद)