फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिव पर ग्राम निधि से धन निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लहरा गांव की प्रधान ने सचिव पर ग्राम निधि खाते से फर्जी तरीके से बिल पास करवाकर लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। उन्होंने अन्य प्रधानों के साथ अतिरिक्त एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कुरारा विकासखंड की ग्राम पंचायत लहरा की ग्राम प्रधान नीतू देवी ने अतिरिक्त एसडीएम संजीव शाक्य को दिए शिकायती पत्र में बताया सचिव एवं पंचायत मित्र ने मिलकर सरकारी धन निकाला है। बताया सचिव ने विकास कार्य व अन्य मदों का हवाला देकर बिना उनकी जानकारी के उनके डोंगल का इस्तेमाल कर भुगतान निकाल लिया है। बताया सचिव ने 13 जुलाई को डोंगल दिया। तभी धोखे से उनसे हस्ताक्षर करा लिए। बताया सचिव ने हैंडपंप मरम्मत के लिए 36 हजार का भुगतान उनकी बिना जानकारी के निकाला है। प्रधान ने बताया जब उन्हें इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सचिव से उक्त बिलों की जानकारी मांग आपत्ति जताई। जिस पर उन्होंने अभद्रता की है।
साथ गए उनके पति संतराम व एक अन्य सहयोगी को कार्यालय से भगा दिया। इसके अलावा डोंगल से 27 हजार रुपये और निकाले गए हैं। उनके सात भैंसापाली प्रधान किरण, शंकरपुर प्रधान प्रियंका, खरौंज प्रधान छेदालाल, जितेंद्र, मुरलीधर, हरनारायण साहू, लालजी कुशवाहा, अर्चना शुक्ला रहे। उन्होंने सचिव को हटाए जाने की मांग की। उधर इस मामले में बीडीओ उमेशचंद्र उत्तम ने कहा चुनाव से पूर्व कराए गए कार्यों का भुगतान कराया गया है। किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें