फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग ही एक साथ पढ़ सकेंगे नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बकरीद समेत अन्य पर्वों को शांतिपूर्वक कराने के लिए सोमवार को डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक ली। उन्होंने मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा न करने की अपील की। वहीं खुले स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने सभी से आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील की है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा जिले में भाईचारे का गौरवशाली इतिहास रहा है। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर को देखते विशेष सतर्कता बरतने और प्रोटोकॉल के अनुसार पालन करने को कहा। कहा बकरीद पर्व में मस्जिदों में कम से कम लोगों के साथ सामूहिक नमाज अदा की जाए। उन्होंने लोगों से घरों में ही नमाज अदा करने को कहा। मस्जिदों में एक ग्रुप में अधिकतम पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। खुले स्थान और सार्वजनिक स्थलों पर सामूहिक रूप से कुर्बानी प्रतिबंधित रहेगी। कुर्बानी बंद स्थान पर करने को कहा। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
कहा त्योहार में पेयजल व विद्युत आपूर्ति में व्यवधान नहीं होना चाहिए। अधिशासी अधिकारी शहरी व डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई की बेहतर व्यवस्था कराएंगे। एसपी एनके सिंह ने कहा पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर विशेष तौर पर रहेगी। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एएसपी अनूप कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा, थाना प्रभारी, अध्यक्ष नगर पंचायत सुमेरपुर आनंदी प्रसाद पालीवाल, अधिशासी अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें