फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप कार्य न कराने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विकासखंड सुमेरपुर के टिकरौली गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई कर मानक के अनुरूप कार्य कराए जाने की मांग की है। टिकरौली प्रधान संध्या पाल ने बताया मिनी स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पाया कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन

कहा ठेकेदार घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने से दीवारें कभी भी गिर सकती हैं। प्रधान ने अधिकारियों से जांच कराकर संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रधान के साथ नारेंद्र पाल, दुष्यंत कुमार, अभिषेक सिंह, अक्षय कुमार, धीरेंद्र कुमार, अंकित, रावेंद्र कुमार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें