पौथिया। गांव की सब्जी मंडी के नीलामी चबूतरे पर कुछ लोग पशुओं को बांध रहे हैं। जिससे गंदगी होती है। इस कारण गांव समेत आसपास के दुकानदारों ने जिलाधिकारी से पशु मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सब्जी मंडी मैदान में सप्ताह में दो दिन बाजार लगती है। जहां लोग दुकानें लगाते हैं। वहीं सिकरी, सहुरापुर, कीरतपुर, महमूदपुर, पौथिया सहित अन्य गांवों के लोग खरीदारी करने आते हैं।
मगर लोगों ने अपने मवेशी नीलामी चबूतरे के नीचे बांध रहे हैं। जिससे गंदगी फैलती है। धर्मेंद्र, रामू, चंद्रप्रकाश, श्याम किशोर, जयराम, रमेश आदि ने बताया मवेशियों को बांधने चबूतरा ध्वस्त होता जा रहा है। गोबर और मलमूत्र के बदबू से लोगों को परेशानी होती है। मंडी सचिव से कई बार शिकायत कर चुके हैं। (संवाद)