जलालपुर गांव में दंगल में दावपेंच दिखाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
सरीला। क्षेत्र के जलालपुर गांव में बेतवा नदी किनारे बने पक्के घाट वाले प्राचीन अखाड़े में विजयादशमी के मौके पर वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों ने दांवपेंचों का प्रदर्शन किया। विजयादशमी के मौके पर जलालपुर गांव के पास बेतवा नदी किनारे प्राचीन अखाड़े में वार्षिक दंगल का आयोजन महेश्वरी माता मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने कराया। इसमें बड़ागांव के उमाशंकर ने अपने दांव में फांसकर महोबा के भूरा को पटखनी दी।
जबकि छोटू झलोखर व अरविंद मसगांव जालौन, जयसिंह रहटिया व राजू मसगांव जालौन की कुश्तियां बराबरी पर रहीं। दोनों कुश्तियों में पहलवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद भी एक दूसरे को चित नहीं कर पाए। मसगांव के मेघराज ने कड़ी मशक्कत के बार श्रीनगर के नरेंद्र को चित कर दिया। दंगल में दो दर्जन कुश्तियों का आयोजन किया गया।