फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में मंडलायुक्त के सामने किया हंगामा

Wed, 07 Dec 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
भीड़ को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
मंडलायुक्त मुरली मनोहरलाल ने मुटनी गांव में पहुंचकर चौपाल लगाई। इस मौके पर डीएम उदयवीर सिंह, सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह व मंडलीय तथा जिलास्तरीय विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान कई मुद्दों में मतभेद देखा गया। कुछ लोग बीच-बीच में खड़े होकर योजना संबंधी लाभ न मिलने पर हंगामा करने लगे। जिसे पुलिस व अधिकारियों ने शांत किया।
विज्ञापन


मुटनी गांव में बुधवार को आयोजित चौपाल में गांव की पार्टी बंदी का खुला नजारा देखने को मिला। जबकि कई बार अधिकारियों ने यहां निरीक्षण किया और सही समय में सभी योजनाओं को लागू कर लोहिया आवास, सीसी सड़के व अन्य विकास कार्यों को पूरा कराया।

लेकिन आवासों के मामले में कुछ ग्रामीणों ने आपत्ति की कि ऐसे लोगों को भी आवास दिए गए जो गांव में रहते ही नहीं है। राशन वितरण में पात्र गृहस्थी व अन्य लोगों के नाम दर्ज न होने से खासा हंगामा काटा। इस पर डीएम ने कहा कि गांव में पार्टीबंदी है और इसके लिए व अलग से जांच कराएंगे।
विज्ञापन


सरकार की हाट कुक्कड योजना, मृदा परीक्षण, स्वास्थ्य संबंधी, पशुपालन, टीकाकरण सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी और ज्यादातर सही कार्य होने की पुष्टि की। एक महिला बार-बार उत्तेजित हो रही थी। इस पर डीएम ने उससे लिखित में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें