फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन, बारिश के आसार

Sun, 01 Feb 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
फोटो 31 एचएएमपी 31- कोहरे से ढके कानपुर-सागर हाईवे पर सुबह 10 बजे शिमला जैसा नजारा। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में शनिवार को मौसम ने एकदम करवट बदल दी। सुबह के समय सड़कों पर घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण हाईवे पर वाहन बेहद धीमी गति से गुजरते नजर आए। वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं, शहर में कहीं भी अलाव न जलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिन का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़ककर 16 व न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़ककर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आजकल में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री कम हो गया। इससे मौसम और अधिक ठंडा हो गया। दिनभर धूप नहीं निकली, लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। केवीके अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि मौसम विभाग के मुताबिक, जिले में आने वाले दिनों में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दो दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, एक-दो दिनों के बीच बारिश की संभावना फिर से जताई जा रही है। हालांकि फसलों का अभी कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें