राठ। महाशिवरात्रि के पर्व पर चौपरा रोड स्थित इंफिनिट क्रिएशन पब्लिक स्कूल में फाउंडर्स डे व अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।
नर्सरी के बच्चों दर्शित, मीरांस, वेदांग, देवांग, निशांत, कुबेर, देवांशी, गर्वित ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा एक व दो के राघव, वैष्णवी, कनक, महक, कार्तिक कुशाग्र ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। आरंभ है प्रचंड गीत में शिवन्या, वेदांश, प्रत्यक्ष, संयोग, हर्ष, अनव, नव्या ने मनमोहक प्रस्तुत दी। शिवेच्छा, काव्या, काव्यस, सृष्टि, आध्या, शानवी, इशी, शिवन्या ने संचालन किया। समिति के स्पेशल गाइड रिटायर्ड नेवल ऑफिसर वीएस बबेले ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नए सत्र से सैनिक स्कूल, केवीएस, आर्मी स्कूल एवं नवोदय स्कूल की तैयारी कराने की जानकारी दी। प्रबंधक डॉ. विनय शुक्ल ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि भरत अनुरागी, चेयरमैन श्रीनिवास बुधौलिया, शैलेश त्रिपाठी बीईओ, राजरानी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शुक्ल, डायरेक्टर पूर्व प्राचार्य जीएस बबेले आदि रहे।