नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर नौ में पेबर टाइलें डालने के लिए उखाड़ा गया रास्ता। स्रोत : शहर
सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर के अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में पेबर टाइलें डालने का कार्य शुरू हो गया है। इस कार्य पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। पेबर टाइलें डालने से लोगों को आवागमन में भी सुविधा होगी। इस वार्ड में पेबर टाइलें डालने का कार्य अधूरा पड़ा हुआ था। जिस कारण लोगों को आवागमन में दिक्कत आ रही थी। बारिश का पानी भी खड़ा रहता था लेकिन अब पुन: पेबर टाइलें डालने का कार्य शुरू हो गया है। नगर परिषद उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि वार्ड नंबर नौ में पेबर टाइलें डाली जा रही हैं। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।