भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। झांसी रेल मंडल के अंतर्गत संचालित होने वाली यात्री गाड़ियों के नंबर में बदलाव किया है। इनके संचालन का समय यथावत रखा गया है।
झांसी रेल मंडल की जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार की ओर से जारी किए गए आदेशानुसार कानपुर मानिकपुर के मध्य चलने वाली मेमू ट्रेन का नंबर बदलकर 64602 किया गया है।
इसका पहले नंबर 01802 था। इसी तरह कानपुर खजुराहो के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का नंबर 54102 हो गया है पहले इसका नंबर 04144 था। इन यात्री ट्रेनों के संचालन का समय सुबह शाम यथावत रखा गया है। यह दोनों ट्रेन पूर्व के समय पर ही चलेगी। (संवाद)