फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएसटी की टीम ने गुटखा व्यवसायी के आवास पर छापा मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। भरुआसुमेरपुर कस्बे में केंद्रीय गुड्स सर्विस टैक्स (सीजीएसटी) कानपुर टीम ने कस्बे की पुरानी गल्ला मंडी में इंडियन बैंक के पास गुटखा व्यवसायी के आवास पर छापा मारा है। सुबह करीब छह बजे से शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। आवास से टीम को बड़ी मात्रा में नकदी और सोना भी मिला है। कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी टीम ने जब्त किए हैं। व्यवसायी के यहां बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

कस्बे की पुरानी गल्ला मंडी में इंडियन बैंक के सामने दयाल गुटखा के निर्माता जगत गुप्ता का आवास है। यहां मंगलवार की सुबह सीजीएसटी टीम की पांच गाड़ियां पहुंची। काफी देर तक टीम आवास के बाहर ही खड़ी रही लेकिन मुख्य गेट नहीं खोला गया। किसी तरह टीम गेट खुलवाकर भीतर दाखिल हुई और अपनी जांच-पड़ताल शुरू की। चर्चा है कि टीम को आवास में करोड़ों रुपये की नकदी व भारी मात्रा में सोना भी मिला है। जिसका टीम लेखा-जोखा से मिलान कर रही है।
टीम ने मीडिया को कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। टीम अधिकारियों के मुताबिक अभी जांच चल रही है, उसके पूरा होने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। करते हुए कहा कि छापेमारी की कार्रवाई पूर्ण होने के उपरांत ही कुछ बताया जा सकता है। छापेमारी की कार्रवाई शाम तक जारी थी। टीम में लगभग एक दर्जन अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने पूरे आवास की सघन तलाशी लेकर तमाम दस्तावेज, बैंक खाते, लैपटॉप आदि कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

देर शाम पहुंची नोट गिनने की तीन मशीनें
सुबह 6 बजे से शुरू हुई छापे की कार्रवाई के बाद रात आठ बजे के आसपास व्यवसायी के आवास पर एसबीआई से नोट गिनने की तीन मशीनें भी मंगाई गई। मशीनों के आवास के बाहर पहुंचते मोहल्ले वालों में चर्चा हो गई कि बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी हुई है। जिससे गिनने के लिए ही सीजीएसटी टीम को मशीनों की
आवश्यकता पड़ी।
आसपास के जनपदों में भी है सप्लाई
सूत्रानुसार दयाल गुटखा सिर्फ हमीरपुर जनपद ही नहीं बल्कि बांदा, फतेहपुर जनपदों में भी सप्लाई किया जाता है। ग्रामीण इलाकों में गुटखे की सर्वाधिक खपत है। व्यवसायी जगत गुप्ता काफी समय से गुटखा कारोबार में लिप्त है। माना जा रहा है कि गुटखे से ही व्यवसायी ने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। वही अब सीजीएसटी टीम की जांच में शामिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें