फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: सौ साल पुराना कुआं धंसा, मकान-मंदिर को खतरा

विज्ञापन
फोटो 08 एचएएमपी 01- इंगोहटा में कुएं की नीचे से खिसकी दीवार। ग्रामीण - फोटो : 1
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। क्षेत्र के इंगोहटा गांव में करीब सौ वर्ष पुराना कुआं नीचे से धंसने से आसपास के मकानों और मंदिर पर खतरा मंडरा रहा है। कुएं के करीब 10 फीट तक धंसने और उसमें पानी भर जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने ब्लॉक विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कुएं की तत्काल पुराई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मोहल्ले में स्थित यह प्राचीन कुआं नीचे से करीब 10 फीट तक धंस गया है। कुएं की नींव बैठने से इसमें पानी भर गया है। इसके आसपास मंदिर, हैंडपंप और रिहायशी मकान बने हुए हैं जिससे स्थिति संवेदनशील हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि कुआं और धंसकर पूरी तरह बैठ गया तो आसपास के मकानों और मंदिर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से कुएं की पुराई कराकर खतरे को टालने की मांग की है। इस मौके पर जुगल किशोर, विजय बहादुर, कोमल, शंकर, गुलजारी, राम, राजेश कुमार, देवीदीन, सुरेश कुमार, अमित, बृजपाल, रामबली, खिल्लू, जय किशोर, कुलदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें