हमीरपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। संगम पोर्टल पर पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पंजीकरण चार अक्तूबर तक होगा।
बोर्ड ने लिस्ट ऑफ कैंडिडेट (एलओसी) से संबंधित निर्देश स्कूलों के लिए जारी किए हैं। दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाली छात्र-छात्राएं सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। सीबीएसई ने स्कूलों को चार अक्तूबर तक एलओसी जमा करने के निर्देश दिए हैं।
जिला समन्वयक आशिया बुशरा ने बताया कि बच्चे केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दे सकेंगे, जो फॉर्म में भरे होंगे। वहीं, 10वीं और 12वीं में डाटा एकत्र करने की जिम्मेदारी क्लास टीचर्स की होगी।
बोर्ड ने कहा कि एक बार रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने के बाद इसमें कोई भी बदलाव या सुधार करने की अनुमति नहीं होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद ही इसमें छात्र इसमें सुधार करने का निवेदन कर सकते हैं।
सीबीएसई ने जारी किया सैंपल पेपर
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सैंपल प्रश्नपत्र और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। बेवसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल प्रश्नपत्र बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होते हैं।