हमीरपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तहत राजकीय स्पोटर्स स्टेडियम में दूसरे दिन विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
इसमें 400 मीटर दौड़ के बाल वर्ग में नैंसी राजपूत प्रथम रहीं। वहीं बालक वर्ग में फतेहपुर के सोनू अव्वल रहे। प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ के किशोर वर्ग में कन्नौज के रितान्शु भदौरिया, बांदा की मयूरी प्रथम रहीं।
1500 मीटर दौड़ किशोर वर्ग में कन्नौज के जितेश प्रथम रहे। बालिका वर्ग में जालौन की रोशनी देवी प्रथम आईं। 1500 मीटर दौड़ के तरुण वर्ग में हमीरपुर के उत्कर्ष गुप्ता और बालिका वर्ग में झांसी की प्राची राजपूत प्रथम रहीं।
चक्का फेंक बालक वर्ग में दिबियापुर के ऋषभ अव्वल रहे। बालिका वर्ग में दिबियापुर की ही वैष्णवी प्रथम रहीं। ट्रिपल कूद में झांसी की संध्या प्रथम, गोला फेंक में दिबियापुर राम प्रथम आए। बालिका वर्ग में बांदा की अंजली अव्वल रहीं।
गोला किशोर वर्ग अमन कुमार कन्नौज से और नंदिनी दिबियापुर से प्रथम रहीं। इस प्रकार शिशु वर्ग में विक्की राजपूत झांसी व छाया यादव झांसी से अव्वल रहे। बाल वर्ग में अभिमान सिंह हमीरपुर से और नैन्सी राजपूत झांसी से प्रथम रहीं।
किशोर वर्ग में रितांशु कन्नौज से, तरुण वर्ग में प्राची झांसी से एवं आनंद झांसी से प्रथम रहे। मीडिया प्रभारी वेदप्रकाश शुक्ला ने बताया कि निर्णायक खेल प्रशिक्षक प्रभाकान्त त्रिपाठी, कुलदीप, अमर सिंह, घनश्याम शुक्ला, संतोष कुमार, लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, जितेन्द्र त्रिपाठी, सुधीर दीक्षित, जनक किशोर त्रिवेदी रहे।
विजयी प्रतिभागियों को कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद मिश्र और संभाग निरीक्षक शिवकरण, अजय दुबे व शिव सिंह सेवा प्रमुख और मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।