हमीरपुर। जिला में एनएच-88 पर हमीरपुर से उखली के मध्य आने वाले सात तंग पुलों पर केट आई स्टड्स लगाए जाएंगे। जिससे तंग पुलों पर बढ़ रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।
विभाग ने केट आई स्टड्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इन सात पुलों पर कई जानलेवा घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलों के विस्तार के लिए बजट का प्रावधान हो गया है, लेकिन एनएच प्राधिकरण सुरक्षा के लिहाज से पुराने पुलों पर ही केट आई स्टड्स लगा रहा है। विभाग की मानें तो तंग पुलों के दोनों और करीब पांच से दस मीटर दूरी पर केट आई स्टड्स लगाए जाएंगे। केट आई स्टड्स रात को चमकते हैं, जिससे वाहन चालकों को पुल के संकरे होने का पता चल जाएगा। इससे तंग पुलों पर हो रही दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
इन पुलों पर लगेंगे केट आई स्टड्स
हमीरपुर में एनएच-88 पर कोहली पुल, गसोती पुल, टिक्कर पुल, कुनाह पुल, सौर पुल, मैड़ पुल और उखली पुल पर केट आई स्टड्स लगाए जाएंगे। ये पुल काफी तंग हैं। जिससे यहां हादसों का अंदेशा बना रहता है।
सात संकरे पुलों पर केट आई स्टड्स लगाए जा रहे हैं। जिससे रात के समय पुलों पर दुर्घटनाएं न हों। केट आई स्टड्स लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
-एचएल शर्मा, अधिशासी अभियंता एनएच हमीरपुर।