फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशियर ने विड्राल फार्म फाड़ा

Thu, 05 Jan 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
बिवांर में आपबीती सुनाता बिहारी सोनी। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कस्बे की इलाहाबाद बैंक में नोटबंदी के बाद से अभी तक हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। बैंक के बाहर लाइन में लगे लोग नगदी को लेकर परेशान हैं। कस्बा बिवांर के बिहारी सोनी अपनी मां के साथ गुरुवार को नगदी निकालने पहुंचा, तो कैशियर ने विड्राल फार्म फाड़ दिया। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी की शादी 16 जनवरी को है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की बैंकों में नई करेंसी अभी भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे उपभोक्ता खासे परेशान हैं। कस्बा निवासी बिहारी सोनी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए कुछ रुपये वह पहले निकाल चुका है। लेकिन बुधवार को वह मां के साथ बैंक से रुपये निकालने पहुंचा। विड्राल फार्म पर 20 हजार रुपये भरे तो कैशियर ने उसे फाड़कर फेंक दिया।

जिस पर वह मैनेजर के पास पहुंचा और उनसे इसकी शिकायत की। लेकिन उन्होंने भी शिकायत को अनसुना करते हुए किसी और दिन आने को कहा। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले पुत्री राखी को भी मैनेजर ने खाली हाथ लौटा दिया था। वहीं कस्बा निवासी राजेश पाठक का भी आरोप है कि बैंक में मुंह देखी बर्ताव होता है। कहा कि अगर बैंक की ठीक जांच हो जाए तो बड़े घपले का खुलासा हो सकता है। इस मामले में इलाहाबाद बैंक के शाखा प्रबंधक एके बधानी ने कहा कि वह इस मसले पर कुछ भी नहीं बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें