फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: तीन दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ (हमीरपुर)। नगर के चरखारी रोड पर मंगलवार रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाते हुए नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

चरखारी रोड निवासी जीतेंद्र कुमार ने बताया कि वह घर के पास ही गुमटी में किराना एवं सब्जी की दुकान किए हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार सुबह भतीजे ने दुकान का ताला टूटा होने की सूचना दी। चोर सब्बल से ताला तोड़कर अंदर घुस थे और गोलक में रखे बिक्री के 25 से 30 हजार रुपये, गुटखा समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार चोरी से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
इसी दौरान चोरों ने पास में स्थित मोतीलाल अहिरवार की आटा चक्की का भी ताला तोड़ दिया। साथ ही उनके बेटे वीरेंद्र कुमार की अंडे की दुकान से करीब 500 रुपये की नकदी चोरी कर ली। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें