फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: घर में आग लगने से नकदी व सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव में सोमवार को अज्ञात कारणों से वृद्धा प्यारी (70) के घर में आग लग गई। देखते-ही-देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


प्यारी ने बताया कि आग में गृहस्थी का सामान और घर में रखे 60 हजार रुपये जल गए। लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया गया कि प्यारी गांव में अकेली रहती हैं। उनका एक बेटा कानपुर में रहता है। वह स्वयं अपना भरण-पोषण करती हैं। अग्निकांड में रुपये का गृहस्थी का सामान जलने से वृद्धा के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें