राठ (हमीरपुर)। शनिवार की दोपहर घर पर बैठे दो दोस्तों को कार व मोटरसाइकिल सवार 12 लोग उठा ले गए। परिजनों का आरोप है कि कार सवारों ने दोनों को मारपीट कर तमंचे दिखाए और कार में बैठा कर ले गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
नगर के फरसौलियाना मोहल्ला निवासी करन राजपूत ने बताया कि वह इटैलियाबाजा के रहने वाले हैं। शनिवार दोपहर 4 बजे घर पर उनके बेटा दिनेश राजपूत व कोतवाली क्षेत्र के टीकुर गांव निवासी उसका दोस्त सचिन राजपूत बैठा था। उसी दौरान चार पहिया वाहन और मोटरसाइकिल से 12-13 लड़के घर पर आए और दोनों को जबरन कहीं ले गए।
मोहल्ले वालों की सूचना पर परिजन जब तक घर पहुंचे आरोपी भाग गए थे। बेटा व दोस्त स्नातक के छात्र हैं। पीड़ित पिता ने देर शाम कोतवाली में तहरीर देकर मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई व छात्रों को बरामद करने की मांग की।