फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में कार चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। उरई मार्ग पर अमगांव तिराहे के पास अनियंत्रित कार पलटने से चालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं उनके परिवार के चार लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

झांसी जिले के गरौठा निवासी रजनी (30) ने बताया बकरई गांव में एएनएम हैं। स्थायीकरण के लिए अपने कागजात का सत्यापन कराने कार से ससुर रामसेवक निरंजन के साथ लखनऊ गईं थीं। रामसेवक नौरंगा सीएचसी में कर्मचारी हैं। कार रजनी के चचेरे देवर प्रवेश निरंजन चला रहे थे। लखनऊ से लौटते वक्त कानपुर में परिवार के पुलिसकर्मी वीरेंद्र (28) व उसकी पत्नी वर्षा (25) भी कार में सवार हो गई। शुक्रवार देर शाम उरई मार्ग पर अमगांव तिराहा के पास अचानक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में कार चला रहे प्रवेश निरंजन की मौत हो गई। जबकि एएनएम रजनी, रामसेवक, वीरेंद्र व वर्षा घायल हुए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें