फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लगी आग, चालक झुलसा

Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा कस्बा स्थित नारायच गांव के पास हाईवे से गुजर रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार मालिक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। लेकिन चालक बुरी तरह झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


 शनिवार रात टीकमगढ़ एमपी निवासी वसीउल्ला खां का पुत्र अतीकउल्ला (23) अपनी कार से कस्बा स्थित ससुराल आ रहा था। रात करीब 11 बजे कस्बे से तीन किमी दूर नारायच गांव के निकट कार के इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं। कार में आग लगते देख अतीकउल्ला कूद गया।

 उसी समय सामने से ट्रक आता देख कर चालक शाबिर खां ने गाड़ी को मोड़ा लेकिन तब तक कार आग का गोला बन गई और सड़क की पटरी से नीचे चली गई। चालक किसी तरह कार से बाहर निकला। वह गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


 प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रिफर कर दिया गया। घटना की सूचना कोतवाली में दी गई है। हादसे को देखकर कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे लोग भी दहशत में आ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें