125 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी और 967 क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज होगा। पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का बंदोबस्त किया है।
गांधी विद्यालय मार्ग में वाहनों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मतगणना आठ कक्षों में 16 टेबिलों में की जाएगी। प्रत्येक कक्ष के आधे हिस्से में बैरीकेंडिंग कर महीन जाली लगाई गई है।विकासखंड से तीन जिला पंचायत सदस्य चुने जाने हैं। जिनमें कुनेहटा, अरतरा व सिसोलर इनके अलावा इंगोहटा जिला पंचायत की सीट जिसका आधा भाग इस विकासखंड में है।
इस सीट के 25 प्रत्याशियाें की गिनती भी इस क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केंद्राें की गिनती भी यही होगी। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत की 87 सीटों में दो पहले से ही निर्विरोध होने से अब 85 सीटाें की ही मतगणना होनी है। यहां तैनात आरओ नन्हेलाल ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी हो चुकी है।
मतगणना के लिए गांधी इंटर कालेज में जहां कक्ष के अंदर बाहर बैरीकेडिंग कर दी गई है। वहीं इसके लिए पीएसी एक सेक्शन व 100 पुलिस और होमगार्ड के जवान लगाए गए हैं। यहां सात सब इंसपेक्टर व दो थाना प्रभारी रहेंगे। क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने बताया कि दो पाली में कर्मियों की अलग-अलग तैनाती की गई है।