गहरौली। क्षेत्र के उमरी गांव में आरोग्य मेला का शुभारंभ ग्राम प्रधान कपिल वर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. बलभद्र सिंह ने 188 मरीजों की जांच कर दवाएं दीं।
मरीजों में 23 बच्चे, 67 महिलाएं व 98 पुरुष शामिल रहे। सभी आयुर्वेदिक कोरोना किट भी दी गई। इस दौरान व फार्मास्टि राजीव रंजन ने भी चिकित्सकीय कार्यों में सहयोग किया।