फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटकर बांटी राशन सामग्री

विज्ञापन
राठ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर केक काटते सपाई - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों को राहत सामग्री व मरीजों को फल बांटा। अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री का उपहार देेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजबहादुर पाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने केक काटा। कहा जन्मदिन पर वह संकल्प लेते हैं कि 2022 में अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। जिला उपाध्यक्ष राजेश श्रीवास, राकेश यादव, राजेश सविता, हसन खान गोलू, लकी यादव आदि मौजूद रहे। उधर मेरापुर में छात्रसभा जिलाध्यक्ष बीटू यादव की अगुवाई में केक काट व पौध रोपण कर जन्म दिन मनाया गया। अंजुम, मनीष निगम, सत्यप्रकाश शर्मा, शेखर सिंह, अनूप कुमार, अमित राज मौजूद रहे। राठ प्रतिनिधि के अनुसार युवजन सभा जिलाध्यक्ष सत्यपाल यादव ने अपने आवास पर जन्मदिन मनाया। पूर्व विधायक डा. अंबेश कुमारी, पूर्व विधायक रामाधार सिंह लोधी ने केक काटा। मइयादीन साहू, महेश यादव, राजू राजपूत, अवधेश प्रताप यादव, धर्मेंद्र राजपूत, इमरान सभासद, सुनील सविता, सनी, शिवनरायण राजपूत, हकीम, फरीद, सत्यम पंडित, विशल पाटकार, आकाश कोष्टा आदि मौजूद रहे। मौदहा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में दो गुटों में बंटे सपाइयों ने अलग-अलग जन्मदिन मनाया। नगर पालिका अध्यक्ष रामकिशोर के नेतृत्व में जिला महासविच कमरूददीन, मिथलेश कुशवाहा, ओमप्रकाश सोनकर वारसी, इदरीश खान, रईस अहमद, शाकिर खान आदि ने अखिलेश की लंबी उम्र की कामना की। उधर लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर जिंदाबाद के नारे लगाए गए। पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा के फरीद अहमद, नदीम मुन्ना, शाबिर, नदीम कुरैशी, शम्मी कुरैशी, बच्चा बदरूदीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें