हमीरपुर। उपमंडल सुजानपुर के तहत पड़ते सपहाल गांव के एक व्यक्ति की स्कूटी को किसी ने उठाकर नाले में फेंक दिया और आग लगा दी। पीड़ित मालिक ने मामले की शिकायत उपायुक्त हमीरपुर को सौंपी है। उन्होंने कहा कि आपराधिक मामले की जांच की जाए। रूपलाल निवासी गांव सपाहल डॉ. चौरी तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर ने ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा है। उन्होंने बताया कि 29 जून 2020 को उसने स्कूटी हर रोज की तरह पंचायत घर के पीछे खड़ी की थी। रात को किसी ने वहां से स्कूटी को उठाकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी के पीछे नाले में फेंक दिया। इसके बाद स्कूटी पर घास डालकर जला दिया। व्यक्ति ने बताया कि वह गरीब परिवार से संबंधित है। उन्होंने मेहनत की कमाई से किसी तरह स्कूटी खरीदी थी। उन्होंने उपायुक्त से मामले की जांच का आग्रह किया है।