फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत

Wed, 04 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत के बाद एक बाइक में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब पांच बजे हेलापुर गांव निवासी छात्र यशवंत उर्फ पूरन (20) पुत्र रामकिशुन बाइक से साथी सरोज पुत्र हरिराम निवासी सहुरापुर के साथ कोचिंग पढ़ने मुख्यालय आ रहा था। वहीं संदीप सिंह (40) और ज्ञानू सिंह निवासी सुमेरपुर बाइक से वापस घर जा रहे थे।

 हाईवे पर बेतवा नदी पुल पर दोनों बाइकाें की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस बीच यशवंत की बाइक को पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक में बैठे युवक दूर जाकर गिरे। यशवंत पुल की रेलिंग से टकरा गया और सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों का कहना है कि अगर यशवंत हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें