क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार को देर शाम चने व लाही की पांच बीघे की कटी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे फसल धू-धूकर जलने लगी। इसी के निकट खड़ी एक बाइक भी आग की चपेट में आकर जल गई है। जिससे एक लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है। करहिया गांव के
राजाराम सिंह अपनी कटी हुई खेत की फसल की मड़ाई करने में जुटे थे। उसी के कुछ दूर पर उसके पांच बीघे की चना व लाही की कटी फसल रखी थी। जिस पर अचानक आग लग गई। आग को देखकर सभी लोग दौड़ पड़े और आसपास के लोगों भी वहां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग इतनी भयानक थी और इसकी चपेट में आकर पास खड़ी एक बाइक भी जल गई। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।