एमएलसी को मछली भेंट करते ब्लाक प्रमुख जयनारायन यादव।
- फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद सदस्य नरेश उत्तम ने 16 अप्रैल से बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली मिलने का दावा किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष ने विकासखंड कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि सरकार ने चार साल के अंदर घोषणा पत्र में किए गए सभी वादे पूरे किए हैँ।
वर्ष 2015-16 व 2016-17 को किसान एवं युवा वर्ष घोषित किया गया है। इसी के तहत कार्य करते हुए किसानों व युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का काम किया जाएगा। एमएलसी ने बताया कि 16 अप्रैल से बुंदेलखंड को 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जाएगी।
बुंदेलखंड के सूखे को देखते हुए अंत्योदय कार्ड धारकाें को हर माह भोजन सामग्री दी जाएगी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जयनारायन सिंह यादव ने एमएलसी को चांदी की मछली भेंटकर उनका स्वागत किया। साथ ही विकासखंड कार्यालय भवन व आवासीय कालोनी बनाए जाने हेतु धन उपलब्ध कराने का ज्ञापन सौंपा।
इसके अलावा बुंदेलखंड में बटाई व बलकट में खेती करने वाले किसानों को चिन्हित कर सूखा राहत दिलाने की मांग की। इस मौके पर कानपुर के पार्षद योगेंद्र कुशवाहा, अर्पित यादव, विजय चौरसिया, अजय प्रताप सिंह, कमलेश वर्मा, शशिकांत शुक्ला, बिंदा साहू, रामफूल निषाद, पिंटू यादव, रविशंकर वर्मा व सौरभ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।