फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: भरी बाल्टी में भैंस ने मारी पूंछ, चटकी लाठियां

Sat, 01 Feb 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत पचखुरा बुजुर्ग में हैंडपंप से पानी भरते समय भैंस के पूंछ मार देने से पानी गंदा हो गया। इससे नाराज महिला ने पुत्रों के साथ मिलकर भैंस मालिक और उसके पति एवं बहू को गाली-गलौज करके जमकर पीटा। पुलिस ने महिला एवं उसके पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पचखुरा बुजुर्ग निवासी सहोद्रा यादव ने बताया कि उसके दरवाजे लगे हैंडपंप से पड़ोसी गोमती देवी पानी भरने आई थी। हैंडपंप के बगल में उसकी भैंस बंधी हुई थी। पानी भरते समय भैंस ने पूंछ मार दी। इससे बाल्टी का पानी खराब हो गया। इससे नाराज गोमती गाली-गलौज करने लगी और घर जाकर अपने पुत्र डब्लू, हिमांशु सिंह को लेकर आई। गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसे, बहू गुड़िया, पति छोटेलाल से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें